फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पेट्रोल पंप पर उत्पात मचाया, हाथापाई

पेट्रोल पंप पर उत्पात मचाया, हाथापाई

Mon, 14 Aug 2017 01:59 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर उत्पात मचाया, हाथापाई

विज्ञापन
गोरखपुर।
शाहपुर इलाके के गीता वाटिका के पास स्थित पेट्रोल पंप पर मनबढ़ों ने रविवार की दोपहर उत्पात मचाया। कर्मचारियों के साथ हाथापाई की और मालिक को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के साथ थाने में तहरीर दी है।

गीता वाटिका के आकाश सरीन का पादरी बाजार रोड पर सरीन फीलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। दोपहर तीन बजे स्कार्पियों से पांच युवक पहुंचे। तेल भराने को लेकर कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। पेट्रोल पंप मालिक आकाश ने समझाने का प्रयास किया तो आरोपी उनसे भी उलझ गए। आरोप है कि खुद को माफिया का रिश्तेदार बताकर जान से मारने की धमकी देने लगे। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी भाग निकले। घटना की जानकारी आकाश ने शाहपुर थानेदार को दी। इंस्पेक्टर ने कहा कि तहरीर मिली है आरोपियों की पहचान के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed