{"_id":"597a547a4f1c1b86328b463a","slug":"61501189242-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह शोहदों ने छात्रा को दौड़ा दौड़र कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह शोहदों ने छात्रा को दौड़ा दौड़र कर पीटा
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिपरौली (गोरखपुर)।
सहजनवां के कालेसर चौराहों पर शोहदों की गुंडई से सनसनी फैल गई। बीए की एक छात्रा को रोककर दो शोहदों ने पहले जबरन बात करने की कोशिश की, मगर जब छात्रा ने इंकार कर दिया तो उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। चौराहे पर शोहदों की गुंडई देखकर कोई भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। बाद में लोगों को एकत्र होते देख दोनों फरार हो गए। इसके बाद छात्रा ने 1090 महिला पावर लाइन फोन पर घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई, मगर तब तक शोहदे फरार हो चुके थे। सूचना पाकर छात्रा की मां भी पहुंच गई। घायल छात्रा और मां ने थाने पहुंचकर दो शोहदों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
कुशीनगर की रहने वाली एक महिला अपनी बेटी के साथ कालेसर में किराए के मकान में रहती है। वह गीडा स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है, जबकि बेटी इलाके के एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बृहस्पतिवार की शाम साढ़े चार बजे वह चौराहे पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान पास के दो युवक भी वहां पहुंच गए। वे छात्रा से बातचीत करने की कोशिश करने लगे। छात्रा के इंकार करते ही दोनों उग्र हो गए और उसकी पिटाई शुरू कर दिए। छात्रा जान बचाने के लिए भागी तो शोहदे सड़क पर दौड़ाकर उसे पीटने लगे। कुछ देर बाद राहगीरों ने हिम्मत दिखाई और छात्रा को बचाने के लिए आगे बढ़े। खुद को घिरता देख दोनों शोहदे फरार हो गए।
कोट :
छात्रा की तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- गणेश साहा, प्रभारी एसएसपी