फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   खाना का रुपये मांगने पर रेस्टोरेंट में मारपीट, केस

खाना का रुपये मांगने पर रेस्टोरेंट में मारपीट, केस

Tue, 20 Jun 2017 02:20 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
खाना का रुपये मांगने पर रेस्टोरेंट में मारपीट, केस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर।
रेलवे स्टेशन रोड स्थित न्यू राज रेस्टोरेंट में खाने का रुपया मांगने पर छात्रों ने जमकर बवाल काटा। संचालक और कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी। लोगों के एकत्र होने पर छात्र फरार हो गए। पुलिस ने विवेकानंद छात्रावास के चार छात्र सहित दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रेस्टोरेंट संचालक ने पुलिस को बताया कि 16 जून को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के विवेकानंद छात्रावास के छात्र रेस्टोरेंट में खाना खाने आए थे। आरोप है कि खाने के रुपये मांगने पर उन लोगों ने उत्पात मचाया। संचालक कमलदेव यादव और वीरेंद्र ने रुपये मांगे तो छात्र उनसे उलझ गए। कहासुनी के बाद छात्रों ने हाथापाई कर ली। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि आधे घंटे बाद दर्जन भर साथियों के साथ पहुंचे छात्रों ने कमलदेव, वीरेंद्र के साथ ही कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इसमें दोनों भाई घायल हो गए। आसपास के दुकानदारों ने बचाव कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। कमलदेव की तहरीर पर कैंट पुलिस ने पुनीत तिवारी, सुमित राय, जुगनू सिंह, गोलू सहित दस लोगों के खिलाफ बलवा, रंगदारी मांगने, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed