फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सर्जिकल ब्लेड से दंपती की गला रेतकर हत्या

सर्जिकल ब्लेड से दंपती की गला रेतकर हत्या

Sat, 09 Mar 2019 12:37 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Sat, 09 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
सर्जिकल ब्लेड से दंपती की गला रेतकर हत्या
पाली (गोरखपुर) । शहर के आजाद चौक इलाके के महुईसुधरपुर में रहने वाले दंपती की सहजनवां के भक्सा में सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शवों के पास ही सर्जिकल ब्लेड का रैपर और ग्लब्स मिला है। चर्चा है कि एंबुलेंस से लाकर शवों को फेंका गया है। पुलिस को संदेह है कि हत्या में किसी चिकित्सकीय क्षेत्र के शख्स का हाथ है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। घरवालों ने किसी से दुश्मनी से इंकार किया हैं। शव की शिनाख्त सोशल मीडिया की मदद से हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह भक्सा गांव के समीप ग्रामीणों ने महिला और पुरुष का शव देखा। दोनों शवों के बीच करीब 100 फीट की दूरी थी। ग्राम प्रधान लाल जी यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही थी कि इस बीच सोशल मीडिया के जरिए शवों की पहचान महुईसुधरपुर निवासी रविंद्र साहनी (40) और उनकी पत्नी संगम (35) के रूप में हुई। रविंद्र की मां अमरावती ने बताया कि बहू संगम बृहस्पतिवार की शाम 4:30 बजे तबीयत खराब होने की बात बोलकर दाउदपुर स्थित डॉक्टर के क्लीनिक पर जाने के लिए घर से निकली थी। रविंद्र ने शाम पांच बजे के करीब मां को फोन कर दाउदपुर में होने की जानकारी दी। दोनों देर रात तक घर नहीं लौटे तो तलाश शुरू हुई लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

डॉक्टर के क्लीनिक का नहीं मिली जानकारी
परिवार को लोगों को इसकी जानकारी नहीं है कि संगम किस डॉक्टर के यहां गई थी। वहीं दंपती एक साथ सहजनवां क्षेत्र में कैसे पहुंच गई यह भी रहस्य है।

दंपती की हत्या किसने और क्यों की इसकी जांच के लिए पुलिस टीमें लगीं हैं। घरवालों ने किसी से दुश्मनी से इंकार किया है। जल्द ही पुलिस घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। - सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये, गहने सही सलामत, बाइक गायब

रविंद्र की बाइक गायब है लेकिन उसकी चाबी जेब में मिली। जेब से 17 हजार रुपये भी मिले हैं। वहीं संगम ने जो गहने पहने थे सभी सही सलामत मिले। रविंद्र ठेका लेकर प्लंबर का काम करता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed