{"_id":"5bf19187bdec22693257c748","slug":"51542558087-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआर को गोली मारकर नकदी लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमआर को गोली मारकर नकदी लूट ले गए बदमाश
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 18 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
shoot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कैंट इलाके के मोहद्दीपुर हाइडिल कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने शनिवार की देर रात एक एमआर को गोली मारकर उसके पास से रकम लूटकर फरार हो गए। उसके पहले बदमाशों ने युवक को बाइक से रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए लिफ्ट दी थी। फिर रास्ते में सुनसान जगह वारदात को अंजाम दिया। युवक को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी है। इस मामले में पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही।
देवरिया के सलेमपुर के माथापार इटवा गांव निवासी रिटायर रेलकर्मी वेद प्रकाश शुक्ल के बेटे अभिषेक एक दवा कंपनी में एमआर हैं। पूरा परिवार रानीडीहा में किराए के कमरे में रहता है। अभिषेक को शनिवार की रात लखनऊ जाना था। देवरिया से आने के बाद वह सूबा बाजार में उतरे थे। रात होने की वजह से वहां से रेलवे स्टेशन के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा था। उधर से गुजर रहे बाइक सवारों से लिफ्ट मांगी। मदद के नाम पर बाइक सवार रुक भी गए और फिर रेलवे स्टेशन छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में अभिषेक के पास से रकम छीनने लगे। विरोध करने पर अभिषेक को पेट और सीने में गोली मार दी।
अभिषेक की चीख सुनकर लोग घरों से बाहर आए। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रविवार को तहरीर लेकर युवक के पिता थाने पर पहुंचे। पीड़ित के मुताबिक बदमाश पर्स लूट ले गए। उसमें 2200 रुपये, एटीएम और पैन कार्ड समेत कई जरूरी पेपर थे।