फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

25 हजार के इनामी दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 05 Sep 2018 01:14 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 05 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार
arrest
गोरखपुर। माधोपुर में 11 अगस्त को राजू की हत्या के आरोपी और 25-25 हजार के इनामी बदमाशों सतीश निषाद उर्फ नागा और अजीत यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। वहीं बदमाशों के दो अन्य साथी फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

एसएसपी शलभ माथुर ने मंगलवार को बताया कि इन बदमाशों ने ही राजू यादव की हत्या की थी। इनके हमले में अवधेश यादव जख्मी हो गए थे। मंगलवार को चार बदमाशों के डोमिनगढ़ पुलिया के पास होने की सूचना मिली। घेराबंदी हुई तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दो बदमाश गणेश गौड़ और रविंद्र निषाद मौका पाकर भाग निकले। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि राजू की हत्या पुराने विवाद में की थी। फरारी के दौरान इलाहाबाद निवासी झिनकू राय और रिंकू राय ने बदमाशों को शरण दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed