{"_id":"5b3d1d904f1c1bb9248b4927","slug":"51530731920-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आए मासूम की मौत, दंपती घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की चपेट में आए मासूम की मौत, दंपती घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कैंट इलाके के कूड़ाघाट के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से साइकिल सवार दंपती घायल हो गए। वहीं बस के नीचे आने से उनके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।
खोराबार थाना क्षेत्र के जर्दा गांव निवासी राजकुमार पासवान पत्नी वेदांती और ढाई साल के बेटे हिमांशु के साथ शहर में किसी काम से आए थे। बुधवार की शाम करीब रात साढ़े आठ बजे वह साइकिल से ही लौट रहे थे। अभी वे कूड़ाघाट स्थित आर्मी स्कूल के सामने पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस की चपेट में साइकिल आ गई। हिमांशु छिटककर बस के पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। राजकुमार और वेदांती घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल भेजा गया।