फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   थाने में बेरहमी से कर्मचारी को पीटा, वीडियो वायरल

थाने में बेरहमी से कर्मचारी को पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 02 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
थाने में बेरहमी से कर्मचारी को पीटा, वीडियो वायरल
फोटो
विज्ञापन

थाने में आदिल के कर्मचारी की जमकर पिटाई
कासिफ को गोली मारने के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था, फिर छोड़ दिया
कर्मचारी के सिर, हाथ, पैर में चोट के निशान, शासन में शिकायत करने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी कांड के आरोपी डॉ. कफील के भाई कासिफ को गोली मारने वालों की गिरफ्तारी न कर पाने वाली पुलिस आरोपों से घिर गई है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कासिफ के भाई आदिल के कर्मचारी आशीष राज श्रीवास्तव को हिरासत में लिया था। आरोप है कि थाने में उसकी काफी पिटाई की गई। उसे आई चोटों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। उसके सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोट के निशान हैं। थर्ड डिग्री इस्तेमाल के बाद भी कुछ न उगलवा पाने के बाद पुलिस ने उसे रविवार को छोड़ दिया।
दस जून को कासिफ को तरंग क्रॉसिंग के पास गोली मारी गई थी। कोतवाली पुलिस 20 दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं लग सकी है। पुलिस ने शक के आधार पर शनिवार को कासिफ के भाई आदिल के कर्मचारी आशीष राज श्रीवास्तव को हिरासत में लिया था। आदिल का आरोप था कि पुलिस दबाव बनाकर कर्मचारी को ही घटना में शामिल होना कबूल कराना चाहती है, जबकि उसके पिता की तबीयत खराब थी और वह उसी में परेशान था। शासन तक इसकी शिकायत पहुंची तो रात भर पूछताछ के बाद आशीष को रविवार को छोड़ दिया गया। आदिल ने कहा कि कर्मचारी आशीष को दी गई यातना की शिकायत वह मानवाधिकार आयोग और बड़े अधिकारियों के साथ ही शासन में भी करेंगे।
विज्ञापन

......
घर पर पहुंचकर दी धमकी
आदिल ने आरोप लगाया कि रविवार को कर्मचारी को छोड़ने के बाद पुलिस उसके घर पर पहुंचकर बीमार पिता को धमकी दी है। पुलिस चाहती है कि इसकी शिकायत कहीं पर न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
पुलिस पर बेवजह के आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस निष्पक्ष तरीके से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
शलभ माथुर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed