{"_id":"5ada48284f1c1b85028b5a23","slug":"51524254760-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेरर फंडिंग में पकड़े गए व्यापारी की दुकान खुली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेरर फंडिंग में पकड़े गए व्यापारी की दुकान खुली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। टेरर फंडिंग के आरोप में पकड़े गए मोबाइल व्यापारी भाइयों नदीम अरशद और नसीम की दुकानें शुक्रवार को खुलीं। पुलिस की मौजूदगी में घरवालों ने रेती रोड और बलदेव प्लाजा स्थित दुकानों की साफ-सफाई कराई।
आतंकियों की मदद के आरोप में एटीएस की टीम ने 24 मार्च को बलदेव प्लाजा के मोबाइल व्यापारी नदीम और नसीम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद शहर से छह और लोगों को पकड़ा गया था। कई दुकानों की जांच कर दस्तावेज जब्त किए गए थे। तभी से व्यापारी भाइयों की दुकान बंद थी। उधर, एटीएस ने पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
दुकानों के खुलने पर एटीएस ने रोक नहीं लगाई थी। जांच तक दुकानें सीज जरूर की गई थीं। दुकानों पर मौजूद आरोपियों के खिलाफ सबूत इक्कठा कर लिए गए हैं। उनके परिवार के लोग दुकानें खोल सकते हैं।
- असीम अरुण, आईजी, एटीएस

जल्द हो सकती हैं और गिरफ्तारियां
आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि कार्रवाई के दौरान दुकानें सीज की गई थीं। वहां से आरोपियों के खिलाफ जरूरी सबूत भी इक्कठा किए गए थे। अब तक जांच में मिले सुरागों के आधार पर इस धंधे की अगली कड़ी सुलझाई जा रही है। कार्रवाई के दौरान गोरखपुर में कुछ और लोगों को चिह्नित कर पूछताछ की गई थी। इनमें से कुछ लोगों के खिलाफ कई अहम सुराग और आरोपियों से जुड़े होने के कनेक्शन भी मिले हैं। जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारी हो सकती है।