फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दस साल पुराना गुजरात का था वायरल हुआ महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने वाला वीडियो

दस साल पुराना गुजरात का था वायरल हुआ महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने वाला वीडियो

Fri, 13 Apr 2018 08:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 13 Apr 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
दस साल पुराना गुजरात का था वायरल हुआ महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने वाला वीडियो
- फोटो : सांकेतिक चित्र
सोशल मीडिया पर निर्वस्त्र महिला के वायरल वीडियो की जांच पूरी हो गई है। वीडियो गुजरात का है, जो दस साल पुराना है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आईजी ने डीजीपी कार्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन


विगत दिनों वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर देवरिया का बताया गया था। इसमें एक महिला को मारपीट कर निर्वस्त्र कर कंधे पर बैठाकर घुमाया गया था। पुलिस पर कार्रवाई करने की जगह मामले को दबाने का आरोप भी लगाया था। मामला संज्ञान में आने के बाद एडीजी क्राइम ने आईजी को जांच का आदेश दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद आईजी ने साइबर सेल से जांच कराई तो सामने आया कि वीडियो देवरिया का नहीं बल्कि गुजरात का था। वह भी दस साल पुराना। तब मामला सामने आने पर कार्रवाई भी हो चुकी थी। आईजी नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद गुजरात के होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी सूचनाओं का संज्ञान लेगी पुलिस 
आधुनिकता की दौड़ में तेजी से बढ़े सोशल मीडिया के दखल को पुलिस अब नजरअंदाज नहीं कर सकेगी। पुलिस सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाने वाली खबरों की जांच कर कार्रवाई करेगी। वहीं सूचना अगर सही नहीं मिली तो पोस्ट करने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। इस संबंध में जोन के सभी जिले के पुलिस कप्तान को एडीजी ने पत्र लिखा है।

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले पोस्ट को पुलिस फर्जी मानकर कार्रवाई से बचती है। उसकी सत्यता भी नहीं जांची जाती है, जिस वजह से कई बार बड़ी घटना की आशंका बढ़ जाती है। अब पुलिस वायरल होने वाले ऐसे पोस्ट की जांच कर सचाई जानेगी और सूचना सही पाए जाने पर कार्रवाई करेगी। एडीजी दावा शेरपा ने बताया कि जोन के सभी जिले के पुलिस अफसरों को इस संबंध में आदेश दिया गया है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस सोशल मीडिया के पोस्ट की जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed