{"_id":"5ac38efb4f1c1b1a6a8b522a","slug":"51522765563-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनैतिक संबंध पर दोस्त के भाई ने साथियों के साथ की थी अभिषेक की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनैतिक संबंध पर दोस्त के भाई ने साथियों के साथ की थी अभिषेक की हत्या, गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 03 Apr 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला के पकवा बाजार नहर के पास हत्या कर फेंके गए अभिषेक उर्फ निशा केस का पुलिस ने पर्दाफाश कर उसके दोस्त के भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि हत्यारोपी ने भाई के साथ अभिषेक के समलैंगिक संबंध की वजह से हो रही बदनामी के कारण हत्या की। पुलिस ने आरोपियों के पास से अभिषेक का मोबाइल फोन, बाइक आदि बरामद किया है। मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
सीओ गोला प्रशांत कुमार ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। सीओ ने बताया कि 29 मार्च को नहर किनारे अभिषेक की हत्या कर शव फेंका गया था। पुलिस अभिषेक की मां कुंती देवी की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच में जुटी थी। पता चला कि अभिषेक युवती के वेश में रहता था और कभी-कभी हिजड़ा बनकर नेग भी वसूलता था।
जांच में जुटी पुलिस ने मामले में उसके दोस्त अनिल गोड़ के भाई विवेक कुमार को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके भाई के साथ अभिषेक के अनैतिक संबंध थे। इससे उसकी बदनामी हो रही थी। हत्या के लिए अभिषेक को दावत पर बुलाया गया था, जहां गला कसकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को नहर किनारे फेंक दिया गया। इसके बाद विवेक के साथी प्रदीप कुमार, देवेंद्र और बाबूराम को भी गिरफ्तार कर लिया गया।