फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हलुवाई की सिर कुचलकर हत्या

हलुवाई की सिर कुचलकर हत्या

Wed, 27 Sep 2017 08:59 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
हलुवाई की सिर कुचलकर हत्या

विज्ञापन
चौरीचौरा (गोरखपुर)।
राघोपुर गांव के पास स्थित पुराना पेट्रोल पंप के पीछे अरहर के खेत में संजय साहनी (35) की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। वह लंबे समय से चौरीचौरा के भोपा बाजार में स्थित एक मिठाई की दुकान पर हलवाई का काम करते थे। घटना की सूचना पर एसपी नार्थ गणेश साहा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्ते और फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की है। पुलिस ने केस दर्ज कर बलिया में रहने वाले युवक के परिजनों को सूचना दी।
बलिया का रहने वाला संजय लगभग आठ साल से भोपा बाजार चौराहे पर स्थित शिव सागर स्वीट हाउस में हलवाई का काम करता था। वह बगल के गांव राघोपुर में पंचायत भवन के पास गांव की ही एक महिला के साथ रहता था। बुधवार की सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने खेत में शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिर पर भारी पत्थर से प्रहार किया गया था। दुकान मालिक भोला के अनुसार मंगलवार रात नौ बजे के करीब संजय दुकान से दो रुपया मांगकर ले गया। तभी से वह दोबारा दिखाई नहीं दिया। ग्रामीणों की माने तो मंगलवार की रात 11 बजे के करीब चौराहे पर वह नशे में धुत दिखाई दिया था।
विज्ञापन


खेत में संघर्ष के निशान है, जिससे साफ है कि मारपीट के बाद हत्या की गई है और आरोपी की संख्या एक से ज्यादा रही होगी। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गणेश साहा, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed