फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवक का मोबाइल और नकदी लूटा

युवक का मोबाइल और नकदी लूटा

Wed, 02 Aug 2017 01:51 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
युवक का मोबाइल और नकदी लूटा

विज्ञापन
गोरखपुर।
बेलीपार थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा फोरलेन पर बदमाशों ने अमर उजाला कर्मचारी धर्मेंद्र तिवारी से नकदी और मोबाइल लूट लिया। अपाची सवार तीन बदमाशों ने पहले मारपीट की फिर लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फैजाबाद के रहने वाले धर्मेंद्र तिवारी देवरिया में अमर उजाला के प्रसार विभाग में कार्यरत हैं। मंगलवार को वह अमर उजाला के गीडा स्थित कार्यालय पर आए थे। यहां पर काम खत्म करने के बाद वह देवरिया ऑफिस वापस लौट रहे थे। बाघागाड़ा के पास अपाची सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। अभी वह कुछ समझ पाते तभी एक बदमाश ने मोबाइल और जेब में रखा तीन हजार रुपया लूट लिया और फरार हो गए। एक राहगीर की मदद से उन्होंने डॉयल 100 पर सूचना दी। घटना के सूचना के एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में लूट की सूचना पर इंस्पेक्टर रविंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed