{"_id":"597f3ad14f1c1bb3738b464d","slug":"51501510353-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर सुल्तान समेत तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर सुल्तान समेत तीन चोर गिरफ्तार
Updated Mon, 31 Jul 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखनाथ इलाके के कबडियहवा तिराहे से पुलिस ने शातिर चोर सुल्तान और उसके साथी सन्नी को गिरफ्तार किया है। सुल्तान ने शास्त्रीपुरम में एक मकान से दस लाख रुपये की चोरी की थी। चोरी का माल खरीदने वाले सर्राफ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी विनय सिंह ने बताया कि 30 जून को शास्त्रीपुरम कॉलोनी में एक मकान में चोरी हुई थी। रविवार रात को पुलिस ने गोरखनाथ के कबडियहवा तिराहे से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान खोराबार इलाके के आवास विकास कॉलोनी निवासी सुल्तान उर्फ राजू, डोमवा ढाला निवासी सन्नी के रूप में हुई। दोनों ने शास्त्रीपुरम की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया और बताया कि राजघाट के बसंतपुर निवासी मनीष वर्मा को चोरी के जेवरात बेचे थे। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 134 ग्राम गलाया गया सोना और करीब साढ़े तीन लाख नकद बरामद हुए। वहीं सुल्तान और सन्नी के पास से चांदी के जेवरात, दो लैपटॉप, सात घड़ियां, कपड़ों से भरे पांच सूटकेस बरामद हुए।
20 केस दर्ज हैं सुल्तान पर
एसपी सिटी विनय सिंह ने बताया कि सुल्तान पर बीस से अधिक केस दर्ज है। सन्नी भी उसके साथ कई घटनाओं में शामिल रहा है। ढाई माह पहले ही वह जेल बाहर आया था। मनीष वर्मा चोरी का सोना खरीदता है। कई वर्षों से वह इस काम में लगा है। वह अपने हम नाम मनीष की हत्या में जेल भी जा चुका है। गिरफ्तारी वाली टीम में इंस्पेक्टर गोरखनाथ यादवेंद्र पाल, सीआईयू प्रभारी अनिल, स्वाट प्रभारी सत्य प्रकाश टीम और उनके सहकर्मी शामिल थे।