फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   5.20 lacs loot in gorakhpur

सिपाही बनकर मुनीम से 5.20 लाख के गहने लूटे

Thu, 29 Dec 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 29 Dec 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
5.20 lacs loot in gorakhpur
क्राइम
शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके और घंटाघर चौकी के चंद कदम की दूरी पर सिपाही बनकर बाइक सवार दो बदमाशों ने गहने लूटकर पुलिस को चुनौती दे दी है। देवरिया के बड़े सर्राफा कारोबारी के मुनीम 5.20 लाख के गहने की खरीददारी कर देवरिया लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों पहुंचे और खुद को सिपाही बताते हुए तलाशी लेने की बात कही। मुनीम ने विरोध किया तो पुलिस के अंदाज में ही डांटने लगे और चंद मिनट में ही झोला हाथ छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसपी सिटी हेमराज मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मुनीम के मुताबिक लुटेरों के भागने वाले रास्ते पर एक कपड़ा व्यवसायी के यहां लगे कैमरे से लुटेरों के पहचान की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


देवरिया सदर के व्यापारी संतोष वर्मा के मुनीम सुनील कुमार गोरखपुर सर्राफा मंडी में खरीददारी करने आए थे। बुधवार की शाम को घंटाघर के थोक व्यवसायी राजकुमार मिश्रा की दुकान से 190 ग्राम सोना खरीदने के बाद वह पैदल ही निकले। एसबीआई माया बाजार ब्रांच के पास पहुंचे दो युवकों ने उन्हें रोका और खुद को सिपाही बताया। मुनीम ने बंदूक न होने की बात कहते हुए आईडी दिखाने को कहा। इस पर फटकार लगाते हुए तलाशी लेने की बात कही और झोला हाथ में ले लिया। मुनीम ने उन्हें रोका तो वह धकेलते हुए झोला लेकर फरार हो गए। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रास्ते में एक कपड़ा व्यापारी के सीसी टीवी कैमरे की मदद से लुटेरों के पहचान की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस को अहम सुराग हाथ भी लग गए हैं। मुनीम सुनील कुमार पुराना बस अड्डा देवरिया का रहने वाले हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed