फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोविंदगंज बाजार में हुई दो हत्याओं का फालोअप

गोविंदगंज बाजार में हुई दो हत्याओं का फालोअप

Wed, 23 Jan 2019 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोविंदगंज बाजार में हुई दो हत्याओं का फालोअप
दो वर्ष से सलमान के पास था अवैध असलहा
विज्ञापन

फॉलोअप
वर्ष-2017 में भी सलमान ने सर्वेश को पिस्टल से मारी थी गोली
सलमान व उसके पिता जेल तो गए, लेकिन असलहा बरामद नहीं हुआ था

अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। गोविंदगंज बाजार में बीते सप्ताह हुई दो हत्याओं की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, पुलिस निष्क्रियता की परतें भी खुल रही हैं। लोगों में चर्चा है कि सर्वेश पर दो वर्ष पहले हुए हमले में इस्तेमाल अवैध असलहा अगर पुलिस ने बरामद कर लिया होता तो शायद इतनी बड़ी घटना की नौबत नहीं आती। फिलहाल हत्या की वारदात के एक सप्ताह बाद भी पुलिस असलहे की तलाश नहीं कर सकी।

गागरगाड़ निवासी सर्वेश यादव और हड़ियामाफ गांव के सलमान के बीच वर्ष-2014 में शुरू हुआ विवाद दोनों की हत्या तक पहुंच गया। बीते बुधवार को गोविंदगंज बाजार में सलमान ने सर्वेश की गोली मारकर हत्या कर दी तो भीड़ ने सलमान को दौड़ाकर मार डाला। इसके पहले 18 फरवरी-2017 को भी सलमान ने सर्वेश को गोली मारी थी। उस वक्त कारतूस सर्वेश की पीठ में फंसी रह गई थी। तब सलमान और उसके पिता रहमान के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था, लेकिन पुलिस उस असलहे को बरामद नहीं कर पाई थी, जिससे सर्वेश को गोली मारी गई थी। इस बार घटना स्थल पर कारतूस के दो खोखे तो मिले, लेकिन असलहा अब तक नहीं मिला। सर्वेश के परिजनों का कहना है कि पिछली बार गोली मारने की घटना के बाद से ही वे लोग पुलिस अफसरों से असलहा बरामद करने की मांग करते रह गए। एसओ करुणाकर पांडेय का कहना है कि घटना स्थल से मिले कारतूस के खोखे व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद असलहा की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही असहला बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed