फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चंद्रशेखर की हत्या के आरोप में पत्नी और चचेरा देवर गिरफ्तार

चंद्रशेखर की हत्या के आरोप में पत्नी और चचेरा देवर गिरफ्तार

Fri, 11 Jan 2019 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर की हत्या के आरोप में पत्नी और चचेरा देवर गिरफ्तार
फोटो
विज्ञापन

हत्या के आरोप में पत्नी और चचेरा देवर गिरफ्तार
प्रेम संबंध के चलते की गई थी चंद्रशेखर की हत्या, खजनी पुलिस ने किया पर्दाफाश
चार जनवरी को सहसी स्थित घर पर ही हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
खजनी (गोरखपुर)। खजनी पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी और चचेरे देवर को गिरफ्तार किया है। दोनों को बृहस्पतिवार को नंदापार तिराहे से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने चचेरे देवर के साथ मिलकर हत्या की थी।

सीओ खजनी रचना मिश्रा ने बताया कि चार जनवरी की सुबह सहसी गांव में चंद्रशेखर(40) की रहस्यमय हालत में घर में ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर चोट से हड्डी टूटने और दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। जांच में पता चला कि चंद्रशेखर की पत्नी फुलेसरा देवी का चचेरे देवर हरिश्चंद्र से प्रेम संबंध था। इस बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर मारपीट होती थी। इस कारण दोनों ने चंद्रशेखर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। तीन जनवरी की रात में सोते समय दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed