{"_id":"5c1fd638bdec2256d64249f1","slug":"41545590328-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक और खलासी को तमंचा सटा कार सवारों ने लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक और खलासी को तमंचा सटा कार सवारों ने लूटा
Mon, 24 Dec 2018 12:08 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
रात 9.30 बजे नो एंट्री में फर्राटा भरने लगे ट्रक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बाघागाड़ा में फोरलेन पर खड़े ट्रक के चालक और खलासी को तमंचा सटाकर कार सवारों ने शनिवार की रात 12 हजार रुपये, टैंक में भरा डीजल और दो बैट्री लूट ले गए। चालक ने रात में पुलिस को सूचना देने के बाद रविवार की सुबह तहरीर दी। घुघली, महराजगंज के पकड़ी विशुनपुर निवासी अब्दुल रहमान ट्रक चालक हैं। वह बांदा जिले से गिट्टी लाकर गोरखपुर आ रहे थे।
बाघागाड़ा में ट्रक में खराबी आ गई। उन्होंने ट्रक वहीं खड़ा कर दिया और खलासी के साथ केबिन में सो गए। देर रात एक बजे के आसपास कार सवार चार युवक आए और ट्रक का फाटक खुलवाकर उन्हें तमंचा सटा दिया। युवकों ने जान से मारने की धमकी देते हुए 12 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद दोनों को तमंचे के निशाने पर रखकर ट्रक में लगी दो बैट्री खोलकर कार में लाद ली। साथ ही तेल का टैंक खोलकर पाइप की मदद से बड़े गैलन में डीजल निकाल लिया चालक के बताएनुसार पुलिस कार नंबर के सहारे बदमाशों का लगा रही है।