फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हत्या करने आया इनामी शूटर गिरफ्तार

हत्या करने आया इनामी शूटर गिरफ्तार

Sat, 11 Aug 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sat, 11 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
हत्या करने आया इनामी शूटर  गिरफ्तार
arrest
गोरखपुर। पूर्व प्रधान की हत्या करने की नीयत से आए 25 हजार के इनामी शूटर बिस्मिल्लाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नौका विहार के पास घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। उसका एक साथी हरिकृष्ण मिश्रा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पूछताछ में उसने बताया कि चिलुआताल के पूर्व प्रधान की हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपये प्रधान प्रतिनिधि गनेश निषाद ने दिए थे। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस लाइंस में एसपी क्राइम आलोक शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से बदमाशों के आने की सूचना मिली थी। नौका विहार के पास चंपा देवी पार्क के पास कैंट थाने की पुलिस और स्वॉट टीम पहुंची और वाहनों की चेकिंग करने लगी। तभी एक बाइक पर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो दोनों फायर कर भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा कर देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाने के बुद्वुदू खां निवासी बिस्मिल्लाह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी तथा महराजगंज जिले के पनियरा थाने के औरहिया गांव निवासी हरिकृष्ण मिश्रा फरार हो गया। एसपी क्राइम ने बताया कि चिलुआताल के रोहुआं निवासी प्रधान प्रतिनिधि गनेश निषाद ने पूर्व प्रधान बाबूलाल की हत्या के लिए बिस्मिल्लाह, हरिकृष्ण और आकाश उर्फ बंटी को 1.5 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश गांव में गए तो पूर्व प्रधान मिले नहीं। एसपी ने बताया कि बिस्मिल्लाह और उसके साथियों ने ही बीते 22 जून को कैंट थानाक्षेत्र के चारफाटक के पास एक व्यापारी से एक लाख रुपये की लूट की थी। वहीं एक अगस्त को चिलुआताल थानाक्षेत्र में व्यवसायी से एक लाख बीस हजार रुपये की लूट की थी। बदमाश के पास से बीस हजार रुपये, एक तमंचा, तीन कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। बिस्मिल्लाह कुछ दिन पहले संतकबीरनगर जिले में कारबाइन के साथ पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed