फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दरोगा पर बलात्कार का केस, गिरफ्तार

दरोगा पर बलात्कार का केस, गिरफ्तार

Tue, 15 May 2018 01:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 15 May 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
दरोगा पर बलात्कार का केस, गिरफ्तार
क्राइम - फोटो : demo
गोरखपुर/ मौदहा (हमीरपुर)। गगहा थाने में तैनात दरोगा पुरुषोत्तम नारायण तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि हमीरपुर में तैनाती के दौरान दरोगा ने रिवाल्वर के बल पर महिला के साथ बलात्कार किया था। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक यौन शोषण करता रहा। वहीं पत्नी और बेटे पर भी दरोगा के समर्थन में महिला को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। हमीरपुर में केस दर्ज होने के बाद एसएसपी के आदेश पर गगहा पुलिस ने आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


हमीरपुर के कोतवाली कस्बे में किराए के मकान में रहने वाली तलाकशुदा महिला ने आरोप लगाया था कि 15 जून 2015 को दरोगा पुरूषोत्तम नारायण उसके घर में घुस आया। उसे अकेला पाकर रिवाल्वर से डरा-धमका कर बलात्कार किया और वीडियो बना लिया। दारोगा ने धमकी दी कि यदि उसने किसी से इस बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। बदनामी के डर से उसने अपना मुंह बंद रखा। इस पर दरोगा बार-बार यौन उत्पीड़न करता रहा। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ मई की सुबह करीब आठ बजे वर्तमान में गोरखपुर के थाना गगहा में तैनात दारोगा उसके पास दोबारा आया। वीडियो का डर दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया। जब उसने दरोगा से शादी करने के लिए कहा तो रात आठ बजे वह पत्नी व पुत्र के साथ आया और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। 12 मई को कोतवाली में तहरीर देने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। रविवार देर रात पुलिस ने दरोगा पर बलात्कार व पत्नी तथा बेटे पर धमकी देने के धाराओं में केस दर्ज कर लिया। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि दरोगा यहां क्यों आया इस मामले की जांच कराई जाएगी। कहा कि महिला के बयान की वीडियोग्राफी कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और न्यायालय में भी उसके बयान कराए जाएंगे। इधर, गोरखपुर एसएसपी को मामले की जानकारी हुई तो उनके आदेश पर गगहा पुलिस ने थाने में तैनात दरोगा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आत्महत्या के कोशिश से हड़कंप

गोरखपुर। आरोपी दरोगा के सर्विस रिवाल्वर से खुदकुशी किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। गगहा थानेदार सुनील सिंह को एसएसपी के जरिए दर्ज मुकदमे की जानकारी मिली और अभी वह इस पर चर्चा कर रहे थे तभी पता चला कि दरोगा खुदकुशी करने जा रहा है। इसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। आरोपी दरोगा को हिरासत में लेकर सर्विस रिवाल्वर जमा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed