फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गैस सिलिंडर फटने से युवक का पैर उड़ा

गैस सिलिंडर फटने से युवक का पैर उड़ा

Mon, 19 Mar 2018 12:23 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 19 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलिंडर फटने से युवक का पैर उड़ा
दीपक से लगी आग सिलिंडर फटने से भयानक हो गई। - फोटो : Amar Ujala
गोला के बेवलू गांव में एक रिहायशी झोपड़ी में आग लगने से घरेलू गैस सिलिंडर फट गया। इसकी चपेट में आने से एक युवक का दाहिना पैर क्षतिग्रस्त होकर कुछ दूरी पर गिरा और एक महिला भी घायल हो गई। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन


बेवलू गांव में बांकेलाल की झोपड़ी है, कुछ दूरी पर ही उनका पक्का मकान भी है। झोपड़ी वाले हिस्से में बांकेलाल के घरवाले खाना बनाते हैं। रविवार की रात खाना खाने के बाद झोपड़ी में दीपक जलता छोड़ घरवाले सोने चले गए। कुछ देर बाद झोपड़ी में आग लग गई। आग की तेज लपटे देख आसपास के लोग आग बुझाने की कोशिश करने लगे। पास के ही गांव माल्हीपुर का सुशील यादव (21) भी लोगों की मदद कर रहा था। तभी अंदर रखा गैस सिलिंडर फट गया और उसकी चपेट में आने से सुशील का पैर क्षतिग्रस्त हो गया। पास में खड़ी बांकेलाल की पड़ोसी पूर्णिमा भी घायल हो गईं।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर ने पैर के कटे हिस्से के बारे में पूछा बाद में तलाश के दौरान पैर का हिस्सा नाली में मिला। बाद में स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed