{"_id":"5a4f8a4e4f1c1b4a198b4edb","slug":"41515162190-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात तीन हत्याओं ने मचाई सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात तीन हत्याओं ने मचाई सनसनी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 05 Jan 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
पिपराइच में हत्या के बाद पहुंची पुलिस जांच करती हुई।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस अफसर भी परेशान हो गए। आला अफसर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे। दो मामलों में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। खोराबार में जहां इलेक्ट्रिीशियन श्याम बिहारी (40) की गला काटकर फेंकी गई लाश मिली, वहीं चिलुआताल में पत्नी नंदिनी (24) का गला काटकर पति फरार हो गया। उधर, पिपराइच में मुर्गी फार्म के चौकीदार राम अधारे यादव (65) की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई।
घरेलू विवाद में पत्नी का गला काट दिया, पति फरार
चिलुआताल के करीमनगर (पोखरभिंडा) में रामसूरत यादव के घर में हरपुर भटहट का स्थायी निवासी चुन्नू पत्नी नंदिनी के साथ रहता था। इस मकान को बड़े भाई संतोष ने किराए पर लिया था। दस दिन पहले ही छोटा भाई चुन्नू पत्नी के साथ वहां रहने आया था। पड़ोस के कमरे में रहने वाले छात्र निर्भय ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार की सुबह बड़ा भाई संतोष अपनी पत्नी कुसुम के साथ दवा लेने गया था। चुन्नू और नंदिनी ही घर में थे। इसी बीच दोनों में मारपीट होने लगी। शोर होने पर छात्र निर्भय, मकान मालिक और पड़ोस के लोग पहुंच गए। वे दरवाजा खुलवाने लगे। थोड़ी देर बाद चुन्नू ने दरवाजा खोला और वहां खड़े लोगों को धकेलते हुए भाग निकला। कमरे में पत्नी खून से लथपथ पड़ी थी। निर्भय ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उपचार के लिए नंदिनी को पास के प्राइवेट नर्सिंग होम लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां जाते समय रास्ते में नंदिनी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसपी नार्थ गणेश साहा मौके पर पहुंचे। पुलिस हत्यारोपी पति चुन्नू की तलाश में दबिश दे रही है।
गला काटकर फेंकी गई इलेक्ट्रिीशियन की लाश मिली
खोराबार के रामनगर करजहां में इलेक्ट्रिीशियन श्याम बिहारी की गला काटकर फेंकी गई लाश मिली। श्याम बिहारी बृहस्पतिवार की सुबह घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। पत्नी शीला देवी भी बृहस्पतिवार को ही सरदारनगर स्थित अवधपुर स्थित मायके चली गईं थीं। शुक्रवार की सुबह खेत में ग्रामीणों ने श्याम बिहारी की लाश देखी। धीरे-धीरे यह बात गांव में फैल गई। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर पहुंचे खोराबार थानेदार सुधीर कुमार सिंह ने फोन कर पत्नी शीला को मौके पर बुलाया। श्याम बिहारी की गर्दन पर काटने के निशान थे। उसके जूते कुछ दूरी पर पड़े थे। घटनास्थल पर संघर्ष के भी निशान मिले हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या से पहले मौके पर मारपीट भी हुई है। हत्यारे एक से ज्यादा थे। पुलिस पत्नी शीला की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी है। एसओ खोराबार ने बताया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुर्गी फॉर्म के चौकीदार की सिर कूंचकर हत्या
पिपराइच के ताजपिपरा चौराहे के पास स्थित मुर्गी फॉर्म के चौकीदार राम अधारे यादव की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। उनके गले पर भी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोखरभिंडा उर्फ चकदहां गांव के राम अधारे यादव ने दस दिन पहले से ही श्रीचंद्र वर्मा के मुर्गी फॉर्म पर चौकीदार का काम शुरू किया था। बृहस्पतिवार की रात वह मुर्गी फॉर्म पहुंचे। वहां प्रेमचंद्र निषाद व दो अन्य मजदूर भी थे। इसी दौरान रात में रहस्यमय हालत में राम अधारे की हत्या कर दी गई। सुबह आसपास के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। कमरे के बाहर गैलरी में लहूलुहान लाश देखकर सब सन्न रह गए। पास में ही खून से सना रॉड, राजगीर मिस्त्री की बसूली भी मिली। पुलिस ने हत्या में इन सामान को बरामद कर लिया। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि शव को छिपाने के चक्कर में ही बाहर लाया गया था. लेकिन मजदूरों के जाग जाने पर हत्यारे फरार हो गए थे। हालांकि पुलिस मजदूरों की भूमिका भी संदिग्ध मान रही है। राम अधारे की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुर्गी फॉर्म मालिक श्रीचंद्र वर्मा, मजदूर प्रेम चंद, फतेह सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।