फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जेल में पहुंचते ही बीमार हुआ माफिया प्रदीप

जेल में पहुंचते ही बीमार हुआ माफिया प्रदीप

Tue, 10 Oct 2017 09:27 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
जेल में पहुंचते ही बीमार हुआ माफिया प्रदीप

विज्ञापन
गोरखपुर।
जेल में पहुंचने के बाद गैंगेस्टर प्रदीप सिंह की तबियत खराब हो गई है। शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने दस नंबर बैरक से हटाकर उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कर दिया है। प्रदीप के अधिवक्ता ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।
हत्या के प्रयास के मामले में कोतवाली पुलिस ने सहजनवां के मल्हीपुर निवासी माफिया प्रदीप सिंह को जेल भेजा था। उसके नौ साथी पहले से जेल में बंद हैं। सुरक्षा को देखते हुए माफिया प्रदीप को मिलेनियम बैरक में रखा गया था। फिर उसे दस नंबर बैरक में शिफ्ट किया गया। प्रदीप ने बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों और सीने में दर्द की शिकायत जेल प्रशासन से की। जांच के बाद उसे दस नंबर बैरक से जेल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने प्रदीप और उनके नौ साथियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी। जेल अधिकारी माफिया की सुरक्षा और उनकी गतिविधियों पर नजर जमाए हुए हैं।
विज्ञापन


डॉ. कफील, डॉ. सतीश और तुषार मिलेनियम बैरक में
बीआरडी कांड के आरोपी डॉ. कफील खान, डॉ.सतीश और डॉ. तुषार को सुरक्षा के लिहाज से मिलेनियम बैरक में रखा गया है। लंबे समय तक मुलाहिजा बैरक में रखे गए डॉ. कफील ने कोर्ट और जेल प्रशासन को प्रार्थना पत्र के माध्यम से बीमारी का हवाला दिया था। डॉ. सतीश और धोखाधड़ी में बंद डॉ. तुषार को भी मेलेनियम बैरक में रखा गया है। जेलर का कहना है कि सुरक्षा को देखते हुए बैरक बदली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन आज
बुधवार को जेल में खेल की विधिवत शुरूआत हो जाएगी। बैडमिंटन कोर्ट बनकर तैयार हो गया है। बंदी, कैदी प्रतिदिन खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जेलर रामकुबेर सिंह ने कहा कि बुधवार को बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा। सभी बैरक में कैरमबोर्ड, लूडो उपलब्ध करवा दिया गया है। दिवाली को देखते हुए बैरक की रंगाई और सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed