फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार

पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार

Fri, 06 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
गोरखपुर।
कांशीराम आवास में रिक्शा चालक सूरज लाल ने गुरुवार की सुबह पत्नी अनीता देवी (30) की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। बेटी की गवाही पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले में महिला के करीबी पड़ोसी को तलाश रही है। उसे ही पति-पत्नी के बीच विवाद का कारण बताया जा रहा है।

सूरज लाल रिक्शा चलाकर पत्नी और चार बच्चों के साथ साली के कांशीराम कालोनी स्थित आवास में रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। खोराबार पुलिस के मुताबिक सूरज को पत्नी के चरित्र पर शक था। इस मुद्दे पर कई बार विवाद के बाद और दोनों में मारपीट की नौबत आ जाती थी। घर और आसपास के लोगों ने दोनों के बीच कई बार बीच-बचाव किया। बुधवार को सूरज रिक्शा चलाने गया था। वह गुरुवार को सुबह नौ बजे घर लौटा। इस दौरान पड़ोसी युवक को घर में देख उसका पारा चढ़ गया। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा। इस बीच पड़ोसी युवक भाग गया। इसके बाद गुस्से में सूरज ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसी दौरान बेटी बड़ी बेटी सपना स्कूल से लौट आई। बेटी ने पिता को घर से भागते देखा। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed