फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पत्नी को जलाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

पत्नी को जलाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

Sun, 16 Sep 2018 11:09 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sun, 16 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को जलाने की कोशिश, पति गिरफ्तार
उनवल (गोरखपुर)। खजनी इलाके के भगवानपुर गांव में पत्नी सोनी सिंह को अनिरुद्ध सिंह ने केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश की। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और किसी तरह से उसकी जान बचाई। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



घटना शनिवार देर रात की है। सोनी घर में खाना बना रही थीं। उसी दौरान नशे में आए पति से उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि पति ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और घर में रखा केरोसिन पत्नी के ऊपर उडे़लकर आग लगाने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन


किसी तरह से उससे बचकर पत्नी भागने लगी और शोर मचाई। शोर सुनकर गांव के ध्यान सिंह, राजेश सिंह, यशवंत, हरिकेश, वीरेंद्र समेत कई लोग जुट गए और सोनी को बचाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप जान लेने की कोशिश का, पुलिस ने शांतिभंग में की कार्रवाई

पत्नी पर तेल डालकर जलाने की कोशिश करने वाले पति पर पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। पुलिस तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने की जगह आरोपी के खिलाफ महज शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की। ऐसे में पत्नी को डर सता रहा है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि रिहा होने के बाद पति उसकी जान के पीछे पड़ सकता है। पुलिस की इस कार्रवाई पर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed