{"_id":"5b48f86a4f1c1b4b748b475a","slug":"31531508842-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज से किशोर कैदी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल कॉलेज से किशोर कैदी फरार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज से किशोर कैदी के फरार हो जाने से खलबली मच गई। राजकीय संप्रेक्षण गृह से बृहस्पतिवार को उसे इलाज के लिए लाया था। होमगार्ड से हाथ छुड़ाकर वह भाग गया। देर रात थाने में इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र घोड़ा गली निवासी संकट मिस्त्री के पुत्र को कैंपियरगंज पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। नाबालिग होने के कारण मजिस्ट्रेट ने उसे राजकीय संप्रेक्षण गृह भेजा था। बृहस्पतिवार को संप्रेक्षण गृह के फार्मासिस्ट पराशरमुनि दुबे और होमगार्ड कृष्णानंद राय उसकी तबीयत ठीक न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दिखाने आए थे।
दिखाकर लौटते समय मेडिकल कॉलेज गेट पर फार्मासिस्ट ने होमगार्ड को किशोर को सौंप कर खुद दवा लेने चले गए। बताया जा रहा है कि उसी दौरान होमगार्ड को खांसी आ गई और किशोर हाथ छुड़ा कर भाग गया। फार्मासिस्ट की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज किया।