फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्रमाण पत्र से लेकर पैमाइश तक कई काम ठप

प्रमाण पत्र से लेकर पैमाइश तक कई काम ठप

Wed, 04 Jul 2018 01:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 04 Jul 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
प्रमाण पत्र से लेकर पैमाइश तक कई काम ठप
लेखपालों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
गोरखपुर। वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों के लिए लेखपालों ने मंगलवार से काम ठप कर दिया। सभी तहसील मुख्यालयों पर लेखपालों ने धरना देने के साथ ही एसडीएम के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। हड़ताल सात जुलाई तक जारी रहेगी। इसके बाद भी मांगें नहीं पूरी होने पर उन्होंने नौ जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हड़ताल की वजह से जिले में आय, जाति, निवास समेत कई तरह के प्रमाण पत्रों को बनाने के साथ ही जमीन की पैमाइश आदि का काम ठप हो गया, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का भी बहिष्कार किया।
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष नीलकंठ दुबे और मंत्री जगदीश का कहना है कि वेतन विसंगति, एसीपी व पेंशन विसंगति तथा लेखपाल सेवा नियमावली में संशोधन और भत्तों में वृद्धि आदि मांगों के लिए संघ के आह्वान पर पूरे प्रदेश में अगस्त 2016 से आंदोलन हो रहा है। 21 सितंबर 2016 को तत्कालीन मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, जिससे बीच में आंदोलन ठप कर दिया गया। नई सरकार ने भी मांगें नहीं मानी तो मजबूरन उन्हें फिर 11 अप्रैल 2017 से चरणवार आंदोलन शुरू करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब उनका आंदोलन मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। सदर तहसील में तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार पंकज, मंत्री जावेद खान के नेतृत्व में धरना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed