{"_id":"5b01ca0b4f1c1b1a5e8b5ea7","slug":"31526843915-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर आवास के पास दवा व्यापारी से डेढ़ लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमिश्नर आवास के पास दवा व्यापारी से डेढ़ लाख लूटे
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 21 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कमिश्नर आवास के पास दवा व्यापारी को तमंचा सटाकर बदमाश डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बीच शहर वारदात की सूचना पर एसपी सिटी विनय कुमार सिंह, सीओ क्राइम प्रवीण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। व्यापारी के बताए हुलिया के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। उधर, घटना की सूचना पर दवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दूबे, महामंत्री आलोक चौरसिया समेत तमाम व्यापारी मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों ने लुटेरों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
कैंट इलाके के बेतियाहाता हनुमान मंदिर के पास रहने वाले जगदीश अग्रवाल की बेतियाहाता और भलोटिया मार्केट में गोपाल मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है। शनिवार की देर रात जगदीश दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। उनके पास बिक्री के डेढ़ लाख रुपये थे। घर से थोड़ा पहले मंगला देवी मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। अभी वह कुछ समझ पाते तब तक पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा सटा दिया और उनके कंधे पर लटका रुपये से भरा बैग छीन लिया। लूट को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। इसके बाद जगदीश ने पुलिस और घरवालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जगदीश से घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी ने बताया कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

लूट का पर्दाफाश जल्द न हुआ तो आंदोलन करेंगे व्यापारी
गोरखपुर। दवा व्यापारी जगदीश अग्रवाल से लूट के विरोध में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार को बैठक की। व्यापारियों ने मामले का पर्दाफाश जल्द ही नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। महामंत्री दिलीप सिंह ने पुलिस से लुटेरों को जल्द पकड़ने और घटना के पर्दाफाश की मांग की। साथ ही इस तरह की घटना दोबारा न हो इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाए। अध्यक्ष संजय उपाध्याय, पीआरओ अरुण बंका, दिलीप सिंह ने पीड़ित जगदीश अग्रवाल से मुलाकात भी की।
विज्ञापन