{"_id":"5aabd1234f1c1ba2238b582c","slug":"31521209635-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों की हत्या में शामिल पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाइयों की हत्या में शामिल पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 16 Mar 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगे भाइयों की हत्या के मामले में पांचवें आरोपी विशाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोरखपुर बस स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह पुलिस ने उसे पकड़ा। चार आरोपियों को पुलिस बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार कर ली थी।
गोरखनाथ के राजेंद्र कालोनी निवासी विशाल शर्मा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हत्या के लिए शिवनाथ ने उसे रकम दी थी। उसने बताया कि संतकबीरनगर से गोरखपुर के बीच वह पहले सवारी गाड़ी चलाता था। आरटीओ से बचने के लिए वह मगहर से चकिया वाले रास्ते से निकल जाता था। इस रास्ते की उसे पहले से जानकारी थी। यही वजह है कि हत्या के पास शव को यहीं पर फेंका गया।
इंस्पेक्टर सौरभ राय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर मुड़वा लिया था। सूचना के बाद दारोगा संजय सिंह के साथ हमराही को लेकर एसओ बस स्टेशन पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। सगे भाई विजय और दिनेश सिद्धार्थनगर के थाना चिल्हिया ग्राम गुजरवलिया खास के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार विजय की पत्नी की रजामंदी से शिवनाथ ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर चार मार्च को दोनों भाइयों की हत्या कराई थी।