फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हाइवे के लुटेरे गैंग का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

हाइवे के लुटेरे गैंग का भंडाफोड़, मुठभेड़ में सात बदमाश गिरफ्तार

Tue, 12 Dec 2017 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 12 Dec 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
हाइवे के लुटेरे गैंग का भंडाफोड़,  सात गिरफ्तार
अरेस्‍ट
पुलिस ने मुठभेड़ में हाइवे पर मोबाइल फोन, नकदी लूटने वाले गिरोह के के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सोमवार की रात खोराबार और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बड़गो रोड पर स्थित एक मकान में छापा मारकर इनको दबोचा। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्त में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने हाइवे पर लूट की कई घटनाओं में शामिल होना कबूल किया है।
विज्ञापन


हाइवे पर लूट की घटनाएं होने पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बदमाशों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया। पुलिस आजादनगर और अमुरतानी में बदमाशों की तलाश में पहुंची थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बड़गो रोड निवासी सागर गौड़ के मकान में बदमाश छिपे हैं। पुलिस टीम मकान पर पहुंची और घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस जवाबी कार्रवाई करते हुए सात बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से लूट के 16 मोबाइल फोन, 303 बोर का तमंचा, एक कारतूस, 12 बोर का एक तमंचा, कारतूस, खोखा, सोने की एक चेन, छह बाइक बरामद की।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों की पहचान खोराबार के पथरा निवासी अमित दुबे, बड़गो निवासी अभिषेक उर्फ निक्की दुबे, बृजेश यादव, सागर, अमरूद मंडी निवासी राजकुमार निषाद, राजघाट के मिर्जापुर रहमत अली निवासी दीपक शर्मा और साहिल के रूप में हुई है। बदमाशों के खिलाफ हत्या की कोशिश, लूट, मारपीट, जानमाल की धमकी, आर्म्स एक्ट के धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed