{"_id":"5945435c4f1c1bb03a8b470e","slug":"31497711452-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर को ट्राली से कुचलकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर को ट्राली से कुचलकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 17 Jun 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलघाट थाना क्षेत्र के कटया गांव में बंधे के किनारे मजदूर राम निषाद की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह शव मिलने के बाद घरवाले और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। अवैध खनन का विरोध करने की वजह से हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बेलघाट मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की खबर पर एसडीएम खजनी हर्षदेव पांडेय, सीओ रमेश सिंह तीन थाने की फोर्स के साथ पहुंच गए। अफसरों ने अवैध खनन के आरोपी उनके उनके मददगार पुलिस वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण सड़क से हटे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
बेलघाट प्रतिनिधि के मुताबिक कटया गांव निवासी रामधनी का 19 वर्षीय बेटा राम निषाद मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात उसे कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे और फिर शनिवार सुबह गांव के ही राकेश यादव ने घरवालों को बालू के नीचे राम निषाद के दबे होने की जानकारी दी। इसके बाद घरवाले मौके पर पहुंचे तो शव देखकर हंगामा करने लगे। इस बीच आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए और हत्या की वजह अवैध खनन को बताते हुए जाम लगा दिया। बेलघाट मुख्य मार्ग पर शव रखकर वे कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पिता के मुताबिक राकेश यादव, अवधेश यादव, रमेश और सेवाराम यादव नदी किनारे अवैध बालू खनन कराते हैं। इसमें कुछ पुलिसवाले उनकी मदद करते हैं। राम निषाद इसी का विरोध करता था, जिससे उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अवैध खनन और आरोपी चारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, सीओ ने एसएसपी से बातकर दरोगा और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस वालों की रिपोर्ट मिली है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- आरपी पांडेय, एसएसपी