{"_id":"5c89653fbdec22764d26e0bc","slug":"21552508223-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक डिवाइडर में घुसी, दो छात्रों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित बाइक डिवाइडर में घुसी, दो छात्रों की मौत
Thu, 14 Mar 2019 01:47 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरौली (गोरखपुर)। सहजनवां के बरवार-बरहुआ के बीच बोलेरो से टकराई बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ गई। हादसे में सिद्धार्थनगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के लिपिक हरिश्चंद्र के बेटे गोलू (18) और पाली के शिवम कुमार सिंह (17) की मौत हो गई। गोलू बिना हेलमेट लगाए ही बाइक चला रहा था। दोनों की ही मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई।
केशवपुर वार्ड नंबर 16 निवासी हरिश्चंद्र के पुत्र गोलू जुबिली इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र थे। बुधवार की सुबह वह अपने दोस्त शिवम कुमार सिंह के साथ बाइक से गोरखपुर की ओर आ रहे थे। अभी वे बरवार से आगे बढ़े थे कि बाइक बोेलेरो से टकरा गई। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुस गई। हादसे में गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शिवम को अस्पताल पहुंचाया। वहां से शिवम को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय शिवम की मौत हो गई। दोनों ही अपने मां-बाप के एकलौते बेटे थे। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।