{"_id":"5c1e8e57bdec22571e0f8aac","slug":"21545506391-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" हत्याकांड में पांच गिरफ्तार, दरोगा सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्याकांड में पांच गिरफ्तार, दरोगा सस्पेंड
Sun, 23 Dec 2018 12:49 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। खजनी के पुरसापुर गांव के सहसपुर उर्फ कुंवरजोत टोले में तिहरे हत्याकांड के दूसरे दिन दोनों पक्षों की तहरीर पर 12 नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गांव में एहतियातन तीन थानों की पुलिस और पीएसी तैनात रही। प्रथम दृष्टया हल्का दरोगा अजय कुमार यादव की लापरवाही सामने आने पर उन्हें सस्पेंड कर एसएसपी ने प्रारंभिक जांच का आदेश दिया है।
गांव में दुर्गा सिंह (68) और मुंशी उर्फ राममनोहर यादव (45) के बीच एक मकान के लिए विवाद था। इसी विवाद में दुर्गा सिंह और उनकी पत्नी कमलावती की शुक्रवार को धारदार हथियार से हत्या की गई थी। गुस्साए लोगों ने मुंशी की पिटाई कर दी थी। उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्गा सिंह के पुत्र प्रदीप सिंह की तहरीर पर राममनोहर उर्फ मुंशी यादव, विकास यादव, विशाल यादव, राजू यादव, रेखा यादव, मुकेश यादव, सुरेंद्र यादव व एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
दूसरे पक्ष मुंशी के बेटे विकास यादव की तहरीर पर दुर्गा सिंह, बबलू सिंह, गुड्डून सिंह, प्रिंस सिंह, दुर्गा सिंह की दो बहुएं, उनकी पत्नी के खिलाफ हत्या, बलवा सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्गा के बेटे प्रदीप और भतीजा प्रिंस, मुुंशी के पुत्र विकास, भतीजे राजू उर्फ संतोष, मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।