{"_id":"5c150cf3bdec2253de4678db","slug":"21544883443-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मी से लूट में दो अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलकर्मी से लूट में दो अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज
Sat, 15 Dec 2018 07:47 PM IST
ajay Kumar
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Sat, 15 Dec 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
demo
गोरखपुर। आरपीएफ प्रशासनिक पोस्ट (रेलवे जीएम आफिस) के सामने रेलकर्मी आरिफ सुल्तान से 1.50 लाख की लूट में पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया। बदमाशों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।
गोरखनाथ के दिग्विजय नगर निवासी आरिफ सुल्तान रेलवे के एकाउंट ब्रांच में सहायक लेखा के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे उन्होंने एसबीआई से रकम निकाली। वह जुमे की नमाज पढ़ने जा रहे थे इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया था। सूचना के बाद पुलिस ने बैंक का सीसीटीवी कैमरा खंगाला लेकिन वहां से कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सीओ कैंट प्रभात राय ने बताया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।