{"_id":"5b4f93464f1c1b27618b581a","slug":"21531941702-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, एक घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खोराबार/ जगदीशपुर। सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। रामनगर कड़जहा के पास हाईवे पर ट्रक चालक का शव काफी देर तक पड़ा रहा। कई वाहन शव को रौंदते गुजर गए। वहीं इसी इलाके के कुसम्ही बाजार में ट्रैक्टर की चपेट में आने से जेई घायल हो गए। पुलिस ने उनको जिला अस्पताल भेजवाया।
जंगल रामगढ़ उर्फ चंवरी के आलवीन शेख टोला निवासी फेरासत अली (52) बुधवार को पैदल ही रामनगर कड़जहां जा रहे थे। रामनगर कड़जहां स्थित फोरलेन पर वाहन की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उस दौरान फोरलेन पर गुजरने वाले अन्य कई वाहन भी शव को रौंदते रहे। जब तक पुलिस पहुंची, क्षत-विक्षत हो गया था। फेरासत रामनगर कड़जहां निवासी अब्बुसाद का ट्रक चलाते थे। ट्रक को मालिक के दरवाजे पर खड़ा कर वह घर आए थे। सुबह पैदल ही ट्रक के पास जा रहे थे। उसकी चार बेटियां और तीन बेटे हैं। वहीं दूसरी ओर कुस्मही बाजार में ट्रैक्टर की चपेट में आकर पिपराइच के रक्षवापार निवासी दिग्विजय मिश्रा उर्फ पिंटू (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह बाइक से शहर की तरफ आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने हेलमेट लगाया था। वह सिंचाई विभग के जेई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया। ट्रैक्टर चालक मौका देखकर फरार हो गया।