मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग में भर्ती दो बच्चे लापता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरडी के बालरोग विभाग के वार्ड संख्या 12 में तैनात जूनियर डॉक्टर अभिषेक झा की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक कुशीनगर की हाटा निवासी सात वर्षीय गरिमा को परिवार के लोगों ने शुक्रवार को भर्ती कराया था। शनिवार तड़के से ही गरिमा बेड पर मौजूद नहीं है। इसी तरह कुशीनगर के ही कुबेरस्थान निवासी छह वर्षीय शिवकुमार का इलाज बुधवार से चल रहा था। वह भी गुरुवार से अपने बेड से लापता है। एक साथ दो बच्चों के लापता होने से पुलिस भी सकते में है। मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी ने सूचना मिलने के बाद वार्ड में जाकर छानबीन की। वार्ड में दोनों बच्चों के तीमारदार भी मौजूद नहीं थे। बगल के बेड पर भर्ती मरीजों के तीमारदार से पुलिस ने पूछताछ की।
कई बार मरीज को बिना डिस्चार्ज कराए चले जाते हैं लोग
कई बार तीमारदार अपने मरीज को बिना डिस्चार्ज कराए ही लेकर चले जाते हैं। ऐसे में किसी अनहोनी की सूरत में अस्पताल प्रशासन पर कोई आरोप न लगे, इस लिए ऐसे मरीजों के बारे में उनकी ओर से पुलिस को सूचना दी जाती है।