फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलिस टीम पर पथराव, सिपाही का सिर फटा

पुलिस टीम पर पथराव, सिपाही का सिर फटा

Mon, 05 Mar 2018 08:30 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 05 Mar 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम पर पथराव, सिपाही का सिर फटा
घायल सिपाही। - फोटो : Amar Ujala
बडहलगंज के गयाघाट में रविवार की रात भैंस चोरी करने आए चोरों का पीछा करने वाले गांव वालों को ही हिरासत में लिए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रामजानकरी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम खत्म कराने गई पुलिस टीम से ग्रामीणों में विवाद हो गया। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें एक सिपाही का सिर फट गया।
विज्ञापन


बवाल की सूचना पाते तीन थानों की फोर्स के साथ एसपी दक्षिणी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और जाम खत्म कराया। पुलिस ने कई नामजद समेत अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना की शुरुआत रविवार की रात 12 बजे हुई। गांव में आए चोर गायघाट के रगड़गंज निवासी मधुसूदन तिवारी के दरवाजे से भैंस को पिकअप पर लादकर ले जाना चाहते थे। तभी आहट पाकर मधुसूदन जग गए और शोर मचाने लगे।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। चोर भागने लगे। ग्रामीण ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी और कुछ लोग बोलेरो में सवार होकर चोरों का पीछा करने लगे। पुलिस ने चोरों को न पकड़कर बोलेरो सवार लोगों को ही पकड़ लिया। सुबह इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण थाने के पास पहुंच गए और पकड़े गए लोगों को छोड़ने की मांग करने लगे। पुलिस की ओर से जांच किए जाने की बात कही गई। इससे नाराज लोगों ने रामजानकी मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जाम खत्म कराने की कोशिश की तो उग्र लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में ही सिपाही मो. हुसैन का सिर फट गया। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर अरविंद यादव, रामविलास, जियावन, रिंकू तिवारी, गंगा तिवारी, अनिल यादव व अज्ञात के खिलाफ के गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed