{"_id":"5a64a1504f1c1ba2268b5a15","slug":"21516544336-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़खानी, शोहदे को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से छेड़खानी, शोहदे को पीटा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 21 Jan 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग जा रही तीन छात्राओं से शोहदों ने छेड़खानी की। छात्राओं के विरोध करने पर आसपास के लोग जुट गए तो बाइक सवार शोहदे भागने लगे। एक शोहदे को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस फरार हुए दोनों शोहदों की तलाश में लगी है।
गुलरिहा थाना के हरसेवकपुर नंबर दो की तीन छात्राएं रविवार की सुबह नौ बजे घर से पैदल ही कोचिंग पढ़ने जा रही थीं। गांव के समीप हरसेवकपुर नंबर दो के दहला टोला निवासी सूरज, सतीश, शैलेश बाइक से छात्राओं के-आगे पीछे घूमते हुए छींटाकशी करने लगे। तभी एक छात्र ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों को अपनी ओर आता देख शोहदे बाइक स्टार्ट कर रह भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन समय पर बाइक स्टार्ट न हो पाने के कारण लोगों उनके करीब आ गए।
दो शोहदे बाइक लेकर फरार हो गए, लेकिन सतीश को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। गुलरिहा इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि एक युवक पुलिस हिरासत में है। अन्य की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।