{"_id":"5a3a6bd24f1c1b001c8ba036","slug":"21513778130-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज की गड्डी थमाकर 30 हजार उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कागज की गड्डी थमाकर 30 हजार उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 20 Dec 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
fraud
पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कैश जमा करने आए जगदीश को जालसाज ने कागज की गड्डी थमा दी और उसके बदले 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। थोड़ी देर बाद जब जगदीश को इस ठगी की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस बैंक के सीसी टीवी कैमरे की मदद से जालसाज की तलाश में जुटी है।
कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम होलिया निवासी जगदीश बुधवार को बैंक में तीस हजार रुपये जमा करने आए थे। वहां लाइन में पीछे लगे एक जालसाज ने बैंक में खाता न खुल पाने का बहाना बनाते हुए मदद की मांग की और बातों में उलझाकर जगदीश को बाहर लाया। बैंक के बाहर लाकर जालसाज ने बोला कि दो लाख रुपये मेरे पास है, यह लेकर अपने खाते में जमा कर दें और एक लाख ही वापस करना।
उनके बहकावे में आए जगदीश ने खुद के पास रखे तीस हजार रुपये उसे दे दिए थोड़ी देर में वह लौटने की बात कहकर गया था। वापस न आने पर जगदीश को ठगी का एहसास हुआ और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जगदीश ने गड्डी खोला तो देखा कि सिर्फ कागज ही निकले।