फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   देवरिया -- व्यापारी की हत्या

देवरिया -- व्यापारी की हत्या

Sat, 16 Mar 2019 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
देवरिया -- व्यापारी की हत्या
फोटो-
विज्ञापन

----

रंगदारी न देने पर व्यापारी की गोली मारकर हत्या

- गौरीबाजार के मठिया माफी चौराहे पर हुई घटना
- घटना से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, सीओ का वाहन क्षतिग्रस्त किया

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार (देवरिया)। पचास हजार रुपये रंगदारी न देने पर बदमाशों ने शनिवार को सरेशाम व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के मठिया माफी चौराहे पर घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश रुद्रपुर की ओर फरार हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने मठिया चौराहे पर गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों ने उसी दौरान वहां से गुजर रहे सीओ का वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कई अन्य वाहन भी गुस्से के शिकार हुए। सूचना मिलते ही डीएम-एसपी मौके पर पहुंच गए।
मठिया माफी गांव निवासी कन्हैया लाल जायसवाल के नाम पर बेकरी की एजेंसी है। पुत्र राजेश और योगेश (35) इसका संचालन करते रहे थे। एक सप्ताह पूर्व इंदूपुर गांव निवासी विवेक सिंह और एक अन्य युवक ने योगेश से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इस मामले में योगेश की तहरीर पर 11 मार्च को विवेक समेत दो के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। शनिवार शाम योगेश अपनी दुकान बैठे थे। तभी विवेक एक साथी के साथ वहां पहुंचा और रंगदारी की मांग की। इंकार करने पर उसने योगेश पर फायर झोंक दिया। सिर और गले में गोली लगते ही योगेश गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग उस ओर दौड़े तो बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घायल योगेश को आनन-फानन में गौरीबाजार सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में योगेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए लोगों ने मठिया चौराहे पर जाम लगा दिया और पुलिस पर सुस्ती बरतने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इसी दौरान रुद्रपुर सीओ मिथिलेश कुमार तिवारी का वाहन जाते देख प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे सीओ का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। रात साढ़े आठ बजे तक लोग मौके पर डटे हुए थे। रुद्रपुर, सदर, रामपुर कारखाना और गौरीबाजार थाने की पुलिस सहित भारी फोर्स के साथ डीएम-एसपी भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed