{"_id":"5c324fe7bdec2256b86d7839","slug":"201546801127-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए हरियाणा से बुलाया और 90 हजार ठगकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के लिए हरियाणा से बुलाया और 90 हजार ठगकर फरार
Mon, 07 Jan 2019 12:28 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। हरियाणा के दो युवकों को शादी के लिए कुशीनगर बुलाकर महिला उनसे 90 हजार रुपये की ठगी कर फरार हो गई है। महिला ने दो युवतियों को दिखाकर स्टैंप पेपर पर शादी का करार भी करा दिया था। उसके बहकावे में आए युवकों ने रकम दे दी। युवकों ने गोरखनाथ मंदिर स्थित सीएम के कैंप कार्यालय में फरियाद की। आईजी जय नारायण सिंह ने एसपी कुशीनगर को जांच का आदेश दिया है।
हरियाणा के कैथल जिले के कलायत, कैलरम निवासी जगदीश और जोगिंदर शादी के नाम पर जालसाजी के शिकार हुए हैं। दोनों की शादी नहीं हो रही थी। युवकों ने बताया कि उन्होंने अपने गांव के बलदेव से संपर्क किया। बलदेव ने कुशीनगर की रहने वाली काजल नाम की महिला का मोबाइल नंबर दिया। शादी के लिए परेशान युवकों ने फोन पर काजल से बात की थी।
काजल ने शादी का आश्वासन दिया और दो जनवरी को उन्हें कप्तानगंज बुलाया। रात में जगदीश और जोगिंदर कप्तानगंज पहुंचे और एक होटल में ठहरे थे। फिर शादी के लिए काजल ने रकम की मांग की। झांसे में आकर दोनों ने 50 हजार रुपये दे दिए। 15 हजार रुपये का काजल की परिचित सानिया के खाते में ऑनलाइन भेजा। फिर शादी के नाम पर काजल ने 35 हजार रुपये के कपड़े भी खरीदवा लिए। तीन जनवरी को दोनों युवकों को महराजगंज कचहरी के पास बुलाया गया। वहां दो युवतियां दिखाई गईं और सौ-सौ रुपये के स्टैंप पेपर पर शादी का करार तैयार करा दिया गया।