{"_id":"5bddfc48bdec226944240a64","slug":"201541274696-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में विवाहिता की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में विवाहिता की धारदार हथियार से हत्या
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। राजघाट के पांडेयहाता में रहने वाले रिटायर शिक्षक शैल कुमार पांडेय की बेटी रश्मि (35) की घर में ही गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घरवालों के मुताबिक वारदात के समय वह घर पर अकेली थी। सूचना पर एसपी सिटी विनय कुमार सिंह, सीओ कोतवाली बीपी सिंह फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्ते के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस भाई से पूछताछ कर रही है।
रश्मि करीब तीन साल से पति रविंद्र दुबे से अलग मायके में ही रहती थी। शनिवार की रात मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस को रश्मि के गले पर गहरे घाव के निशान और कमरे में खून के धब्बे मिले और शव को पोस्टमार्टम भेजा गया। भाई रत्नेश ने बताया कि पिता धार्मिक कार्यक्रम में गए थे और वह किसी काम से बाहर गया था। मां की 2014 में ही मौत हो चुकी है। रात 8:30 बजे घर लौटा तो सोफे पर बहन की लाश थी।