फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   करंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत

करंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत

Fri, 01 Feb 2019 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत
करंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बारीडीहा में हुई घटना
घर में लगे बोर्ड का स्विच ऑन करते समय उतरे चपेट में आई
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के बारीडीहा गांव में शुक्रवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से एक छात्रा गंभीर रूप से झुलस हो गई। परिजन उसे सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बारीडीहा निवासी सिरपत सिंह की 18 वर्षीय पुत्री रोली सिंह स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार दोपहर बाद रोली कपड़ा प्रेस करने के लिए बरामदे में लगे बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रही थी। जैसे ही बोर्ड में प्लग लगाने के लिए हाथ लगाया, उसी समय बोर्ड में उतर रहे करंट की चपेट में आ गई। घर पर मौजूद बच्चों ने रोली की हालत देख शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे तब तक छात्रा बुरी तरह झुलस हो चुकी थी।
विज्ञापन


कुंभ नहाने गई मां लौट रही हैं वापस
धनघटा। ग्राम बारीडीहा निवासी सिरपत सिंह की पुत्री रोली की मौत पर गांव में सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मां ऊषा देवी शुक्रवार की सुबह ही कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हुई थीं। कुंभ पहुंचते ही बेटी के साथ हुई इस अनहोनी की सूचना सुनकर वह्र घर के लिए वापस रवाना हो गईं। धनघटा तहसील में स्टाम्प विक्रेता सिरपत सिंह की चार पुत्रियों में रोली दूसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed