फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी ट्वीटर

मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी ट्वीटर

Wed, 20 Mar 2019 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी ट्वीटर
मुख्यमंत्री के नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट, केस दर्ज
विज्ञापन

दो साल से बना था एकाउंट कई आपत्तिजनक पोस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है। दो साल से इस फर्जी अकाउंट पर कई विवादित पोस्ट शेयर किए गए हैं। हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता की शिकायत पर कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जालसाजी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाने में दर्ज केस के मुताबिक जालसाज ने मार्च 2017 में ट्विटर पर अजय सिंह विष्ट के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया जिसकी डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगा दी। हैंडलर ने दो साल में इस अकाउंट से कई आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किए। तीन दिन पहले हाईकोर्ट के अधिवक्ता अंबुज श्रीवास्तव की नजर इस अकाउंट पर पड़ी। उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए डीजीपी के साथ ही अन्य अधिकारियों को दी। एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक कैंट रवि राय ने बताया कि फर्जी अकाउंट को बंद करा दिया गया है। साइबर सेल की मदद से एकाउंट बनाने और हैंडल करने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed