{"_id":"5c48b189bdec22736153fa7e","slug":"191548267913-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम के वर्कशॉप में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली निगम के वर्कशॉप में लगी आग
Wed, 23 Jan 2019 11:55 PM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिजली निगम के वर्कशॉप में मंगलवार की देर रात अचानक आग लग गई।
- फोटो : बिजली निगम के वर्कशॉप में मंगलवार की देर रात अचानक आग लग गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बिजली निगम के वर्कशॉप में मंगलवार की देर रात अचानक आग लग गई। अधिकारियों से सूचना मिलने पर मौके पर अग्निशमन दल मौके पर पांच गाड़ियों को लेकर पहुंचा। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि बिजली निगम के अधिकारियों का दावा है कि स्क्रैप में आग लगने से नुकसान कम हुआ है। रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो के सामने रोड पर ही बिजली निगम का वर्कशॉप है। वहां ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की जाती है। वर्कशॉप के बाहरी हिस्से में ट्रांसफार्मर से निकाले गए सामान रखे जाते हैं।
उसी परिसर में लगे एक ट्रांसफार्मर से वर्कशॉप को भी आपूर्ति दी जाती है। बताया जाता है कि देर रात तक तकरीबन 11:30 बजे तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और वर्कशॉप की आपूर्ति बाधित हो गई। थोड़ी देर बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने देखा कि ट्रांसफार्मर के बगल में पड़े इंसुलेटर के स्क्रैप जलने लगे। आग बढ़ने से पहले ही फायर की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक आग फैलते हुए पास के कमरे रखे कॉटन टेप तक पहुंच गई थी। अग्निशमन दल ने गाड़ियों की मदद से सुबह पांच बजे तक आग पर काबू पाया। बुधवार दोपहर एक बजे तक कमरे से धुआं निकल रहा था। वर्कशॉप के अधिशासी अभियंता एमके गौड़ ने बताया कि रात अचानक से बिजली गिरने से इंसुलेटर के स्कैप में आग लगी थी। हालांकि कुछ बड़ा नुकसान नहीं हुआ।