फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चाय पी रहे राजगीर का बीस हजार रुपये उचक्कों ने उड़ाया

चाय पी रहे राजगीर का बीस हजार रुपये उचक्कों ने उड़ाया

Sat, 28 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
चाय पी रहे राजगीर का बीस हजार रुपये उचक्कों ने उड़ाया
चाय पी रहे राजगीर के बीस हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन

खोराबार के सूबाबाजार में बाइक सवार उचक्कों ने की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
खोराबार। सूबा बाजार कस्बे में दुकान पर चाय पी रहे राजगीर के बीस हजार रुपये उचक्कों ने उड़ा दिए। राजगीर बैंक से रकम निकालकर उसे झोले में रखकर साइकिल में टांग दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ कैंट मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

खोराबार के जंगल चंवरी निवासी प्रभुनाथ राजगीर हैं। वह शुक्रवार को सूबाबाजार कस्बा स्थित स्टेट बैंक की शाखा से रकम निकालने आए थे। बैंक से उन्होंने बीस हजार रुपये निकाले थे। उसके बाद वह कस्बे में ही एक चाय की दुकान के सामने साइकिल खड़ी कर दी। फिर चाय पीने लगे। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे और साइकिल में टंगा झोला लेकर फरार हो गए। प्रभुनाथ ने शोर मचा कर युवकों को दौड़ाया, मगर उन्हें पकड़ नहीं पाए। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रभुनाथ ने तहरीर दे दी है। सीओ ने बताया कि केस दर्ज कर जल्द ही उचक्कों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed