फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखपुर में जानलेवा बवाल, एक की मौत और तीन को गोली लगी

गोरखपुर में जानलेवा बवाल, एक की मौत और तीन को गोली लगी

Wed, 16 May 2018 12:49 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 16 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में जानलेवा बवाल, एक की मौत और तीन को गोली लगी
गगहा में घायल युवक।
गोरखपुर। गोरखपुर के दो थानाक्षेत्रों के दो मामलों में मंगलवार को जानलेवा विवाद हुआ। बड़हलगंज थानाक्षेत्र में एक युवक की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, अस्थौला गांव में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने गगहा थाने पर हमला बोल दिया। पथराव कर थाने में तोड़फोड़ की गई। खुद के बचाव के लिए पुलिस की तरफ से हुई फायरिंग में तीन लोगों को गोली लग गई। घायलों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस पर गांव में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। इस बवाल में एसओ सुनील कुमार सिंह सहित 17 पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। सबका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गगहा थानाक्षेत्र के अस्थौला गांव में ग्राम समाज भूमि पर अवैध निर्माण से नाराज ग्रामीण मंगलवार को सड़क पर उतर आए। पहले लाल चन्द का अवैध निर्माण ढहा दिया, फिर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए गगहा थाने पर धावा बोल दिया। उग्र भीड़ पुलिस कर्मियों को सबक सिखाने पर उतारू थी। इससे सहमे पुलिस कर्मचारियों ने फायरिंग झोंक दी। पुलिस की फायरिंग में तीन ग्रामीणों जीतू (60), दीपक (16) और गोलू (18) के हाथ, पैर और कमर के नीचे गोली लगी है। बवाल की सूचना पाकर एडीजी दावा शेरपा, आईजी नीलाब्जा चौधरी, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसपी सिटी विनय सिंह सहित कई थानों की पुलिस, पीएसी गगहा थाने पहुंची, तब जाकर मामला शांत हुआ। आरोप है कि पुलिस ने गांव में घुसकर मारपीट की है। तमाम ग्रामीणों को चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन


इससे पहले बड़हलगंज थानाक्षेत्र के मदरहा गांव के झझवा टोले में मंगलवार को लंबे समय से दो पक्षों में चल रहे जमीन के विवाद ने खूनी रूप अख्तियार कर लिया। खेत में पड़िया (भैंस का बच्चा) को भगाने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी बीच रमेश दुबे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर झोंक दी। गोली हरिजन बस्ती के श्यामानंद उर्फ गोबरी के पेट में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे गांव में तनाव फैल गया। दोनों पक्ष से जुट़े लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इसमें रमेश दुबे भी घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ गोला प्रशांत सिंह ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई श्याम प्रसाद की तहरीर पर रमेश दुबे उनके भाई विनोद दुबे और भतीजे मनीष के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रमेश दुबे और श्यामानंद उर्फ गोबरी के बीच चार साल से गांव की जमीन का विवाद है। दोनों पक्ष लंबे समय से तहसील दिवस व थाना दिवस पर चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन विवाद का निपटारा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed