{"_id":"5a7b22234f1c1b8d268b8d1d","slug":"191518019107-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"64 हजार रुपये लूटकर भाग रहे बदमाश को युवक ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
64 हजार रुपये लूटकर भाग रहे बदमाश को युवक ने पकड़ा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो से जा रहे सिंचाई विभाग के रिटायर सहायक अभियंता रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी से बाइक सवार बदमाश ने कैश भरा बैग लूट लिया। वारदात फिराक चौराहे के पास हुई। 64 हजार रुपये लूटकर भाग रहे बदमाश को बाइक सवार युवक ने पीछा करके छात्रसंघ चौराहे के पास पकड़ लिया। युवक ने शोर मचाया, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिस ने बदमाश के पास से बैग बरामद कर लिया, जिसमें पूरी रकम मिल गई। बदमाश से पूछताछ हो रही है। पुलिस को कई घटनाओं के पर्दाफाश की उम्मीद है।
कैंट क्षेत्र के दक्षिणी बेतियाहाता निवासी रामेश्वर प्रसाद का बैंक रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में अकाउंट है। बुधवार को वह बैंक से 60 हजार रुपये निकाले। चार हजार रुपये उनके पास पहले से मौजूद थे। रकम एक बैग में रखकर रिक्शे से अंबेडकर चौराहे पर पहुुंचे। वहां से ऑटो में सवार हुए। तभी बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर बैग लूट लिया। झपट्टा मारने से बुजुर्ग चलते टेंपो से गिरते-गिरते बचे।
फिराक चौराहे के पास यह वारदात बाइक सवार एक युवक ने देखी। युवक ने बदमाश का पीछा किया और छात्रसंघ चौराहे के पास उसे पकड़ लिया। युवक के शोर मचाने पर चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी आए और बदमाश को हिरासत में ले लिया। बदमाश के पास से मिले बैग में 64 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे।