फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एसटीएफ जांचेगी पर्दाफाश की कहानी सच्ची या झूठी

एसटीएफ जांचेगी पर्दाफाश की कहानी सच्ची या झूठी

Thu, 22 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
एसटीएफ जांचेगी पर्दाफाश की कहानी सच्ची या झूठी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
बेतियाहाता के दवा व्यापारी नीरज रामरायका हत्याकांड के पर्दाफाश की कहानी सच्ची या फिर झूठी, इसकी पड़ताल स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) कर रही है। इसका औपचारिक एलान भले ही न किया गया हो, लेकिन एसटीएफ उठते सवालों का जवाब ढूंढने में लगी है। यदि पर्दाफाश में कोई नया मोड़ आया तो एसटीएफ तथ्यों को सामने रखने से नहीं चूकेगी। जांच में अगर हत्याभियुक्त बदला तो पुलिस की किरकिरी होनी तय है।
दवा व्यापारी हत्याकांड के पर्दाफाश से पुलिस सवालों के घेरे में है। इस मामले में पुलिस ने शाहपुर के रोहित वर्मा को आरोपी बनाया और गिरफ्तार करके जेल भेजा है। अब रोहित की मां गीता और क्षेत्र के लोग रोहित को निर्दोष बताकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं। इस सिलसिले में आरोपी की मां ने भाजपा के नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल से मुलाकात की थी। एसएसपी को ज्ञापन दिया था। बुधवार को रोहित के घर वालों के सोशल मीडिया (ट्विटर) के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजा। उन्होंने व्यापारी हत्याकांड में रोहित को जान-बूझकर फंसाने का आरोप लगाया है। साथ ही उचित न्याय की मांग की है। अब इन्हीं सवालों का जवाब ढूंढने में एसटीएफ लगी है।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि जल्दबाजी के चक्कर में पुलिस से कुछ गलतियां हो सकती हैं। पुलिस ने पुराने विवाद को आधार बनाया और मामले का पर्दाफाश कर दिया। व्यापारी हत्याकांड के पर्दाफाश में कुछ समय और लेना चाहिए था। व्यापारी रामरायका का कई लोगों से विवाद था। शाहपुर के जिस रोहित को हत्याभियुक्त बनाया गया है, वह अपना पैसा मांग रहा था। इसके लिए कैंट थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा कराया था। व्यापारी को कानूनी नोटिस भी भेजा था। विवाद जगजाहिर था। ऐसे में हत्या की गलती रोहित करेगा, इस पर सवाल उठना लाजिमी है। बहरहाल, एसटीएफ की आंतरिक छानबीन से सही तथ्यों के बाहर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed