फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोलघर की तीन दुकानों के ताले तोड़े, दो में चोरी

गोलघर की तीन दुकानों के ताले तोड़े, दो में चोरी

Fri, 03 May 2019 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
गोलघर की तीन दुकानों के ताले तोड़े, दो में चोरी
गोरखपुर। गोलघर में गणेश तिराहे के पास चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए। दो दुकानों से नकदी और कीमती सामान चुरा लिया। तीनों ही दुकानों में छत के रास्ते चोर अंदर घुसे थे। पुलिस मुआयना करने के बाद चोरों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन


बिलंदपुर के गोविंद प्रसाद गुप्ता की गणेश तिराहे पर वाणी केंद्र नाम से टीवी, फ्रिज सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण की दुकान है। इस दुकान के पीछे खाली जमीन पर पेड़ लगे हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम दुकान बंद करके मालिक और कर्मचारी घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह 11 बजे दुकानदार पहुंचे तो पता लगा कि दुकान से एलईडी टीवी, नकदी और सोने-चांदी के कुछ सिक्के चोरी हो गए थे। बेतियाहाता निवासी आशुतोष जायसवाल की भी दुकान बगल में है। इस दुकान से 50 हजार रुपये की साड़ी और दस हजार रुपये चोर उड़ा लिए थे। गीता वाटिका निवासी एमए खान की दुकान के काउंटर व आलमारी और कमरे के ताले तोड़े गए थे। हालांकि चोरों के हाथ नकदी नहीं आई। दुकान में फ्रिज में रखा फ्रूट जूस निकालकर पीया गया था। फिर स्प्रे पेंट से दीवार पर लगे पोस्टर पर चोर लिखा गया था। वहां फ्रूट जूस के दो रैपर मिले, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों की तादाद एक से अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed